फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरू स्कूल में एक साल से शिक्षकों के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में शिक्षकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र और हिंदी के प्राध्यापकों सहित डीएम, पीईटी, क्लर्क, वरिष्ठ सहायक और अधीक्षक के पद एक वर्ष से खाली पड़े हुए हैं। शिक्षकों के पद खाली होने से स्कूल में अध्ययनरत दो सौ विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ऐसे में अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में स्टाफ की कमी होने से तैनात स्टाफ को क्लर्क का कार्य भी निपटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसएमसी के प्रधान विनोद कुमार, अभिभावकों किशोरी लाल, माधो राम, जर्म सिंह, कैलाश चंद, अच्छर सिंह आदि ने बताया कि स्कूल में शिक्षा हासिल करने के लिए ग्राम पंचायत खरल, सियुला, खरोटी, खुखरी के गांव मल्ला, जलाई, फटालू प्रथम, द्वितीय, तोलू, गंणवाह, खरोटी प्रथम, द्वितीय और तृतीय, धनाबल, पुखरी, गाठनी, गरल, खंडार, कैमली प्रथम और द्वितीय से दो सौ विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, शिक्षकों के पद खाली होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्य टेक चंद ने बताया कि खाली पदों को भरने के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष के डीएस ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से विद्यालय में रिक्त चल पदों को भरने की मांग उठाई है। कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द पदों को भरने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें