फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खेतों-बगीचों में पशु छोड़े तो लगेगा जुर्माना

Sun, 15 Dec 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। खेतों और बगीचों को तबाह करने अगर किसी के पशु मिले तो उसके मालिक की पहचान करके उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से संचुई पंचायत में ग्राम सुधार कमेटी की बैठक में पास हुआ। हालांकि जुर्माने की धनराशि अभी तय नहीं की गई है। इसके अलावा बैठक में बिनी ग्राउंड में बने पुराने कलामंच भवन को उखाड़ कर नया कलामंच बनाने का भी प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन


कमेटी ने नए कलामंच को बनाने के लिए विधायक डॉ. जनकराज से 20 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पखरेटिया ने बताया कि इस दौरान विवाह, नुवाला और जगराते इत्यादि समारोह में उपयोग होने वाले समान की सूची बनाकर नई कमेटी के प्रधान को सौंपी। इसमें कहा गया कि अभी और सामान लेने की आवश्यकता है, जिसके लिए प्रति सदस्य से 200 रुपये प्रति वर्ष लिए जाएंगे। कमेटी ने समस्त गांव वासियों से अपने-अपने घरों के आगे सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर सचिव देस राज जपोतरा, पूर्व प्रधान कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल दास, मुख्य सलाहकार कृष्ण पखरेटिया, आशीष पखरेतिया, पुरुषोत्तम कुमार, सुरिंद्र सिंह, सुरेश कुमार, कीमत राम, सुभाष कुमार, राजेश कुमार, सुरिंद जापोतरा, अशोक कुमार, गोविंद, केसर, विकास और रवि पखरेटिया इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें