फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को किया तीन हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता परिक्षेत्र के तहत दरगेला गांव में दुकानें खोलने के लिए दी गई रियायत के बाद सवा चार बजे तक दुकान खोलना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। नायब तहसीलदार सिहुंता सहित पुलिस चौकी सिहुंता प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जहां दुकान बंद करवाई साथ ही दुकानदार को तीन हजार का जुर्माना भी लगाया। पुलिस की कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में शनिवार को दैनिक उपयोग की वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानों को बंद रखने के फरमान जिला प्रशासन ने जारी किए हैं। बावजूद इसके कुछेक दुकानदार अधिक लाभ कमाने के चक्कर में समय पर दुकानें बंद नहीं कर रहे हैं। इसी क्रम में नायब तहसीलदार सिहुंता की अगुवाई में सिहुंता पुलिस टीम दरगेला गांव में पेट्रोलिंग पर पहुंची। यहां पर दुकानदार ने अपनी चाय की दुकान पौने चार बजे तक खोल रखी थी। इस पर पुलिस टीम ने दुकान बंद करवा कर दुकानदार को तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि दोपहर बाद भी दरगेला गांव में एक चाय की दुकान खुली रखने पर दुकानदार को तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। लोगों को नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें