फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पिता-पुत्र पर डंडों और पत्थरों से हमला, छह लोगों पर एफआईआर

Wed, 20 May 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह के रुवांस क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों का तीसा अस्पताल में करवाया मेडिकल परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी



चुराह (चंबा)। उपमंडल के रुवांस क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में व्यक्ति और उनके पिता घायल हो गए हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि एक पक्ष ने मौसम दीन और उनके पिता पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। घायल मौसम दीन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। यहां उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना तीसा में पहुंची शिकायत के अनुसार रुवांस निवासी मौसम दीन (40) पेशे से चालक हैं। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड दिनेश कुमार उनके घर पहुंचे और किसी शिकायत को लेकर पूछताछ की। इस पर उनके पिता शरीफ मोहम्मद मौके पर चले गए। कुछ देर बाद पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौसम दीन भी पनिहारा के पास पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही निजाम दीन और जाफर खान ने उनका रास्ता रोक लिया। उनके पिता के साथ चंगेज खान, अब्दुल रहमान, यूनस, कनीजो और नाजो कथित तौर पर बहस और झगड़ा कर रहे थे। मौसम दीन का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पिता को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान निजाम दीन ने उनके सिर पर पत्थर मारा जिससे दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। अन्य आरोपियों ने पीठ और बाजू पर डंडों और पत्थरों से वार किए। घटना के बाद घायल को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनका मेडिकल किया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर थाना तीसा में छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें