फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों पर दोहरी मार, इस बार महंगा मिलेगा गेहूं का बीज, अनुदान भी घटा

Wed, 15 Oct 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रबी सीजन की शुरुआत से पहले जिले किसानों को गेहूं के बीज की खरीदारी अब पहले से महंगी पड़ेगी। इस बार बीज की दर 30 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि पिछले साल यही बीज 22.50 रुपये में उपलब्ध था। साथ ही अनुदान में भी कटौती की गई है। अब किसानों को मात्र 10 रुपये प्रति किलो पर अनुदान मिलेगा। बीते वर्ष यह 15 रुपये था।
विज्ञापन

बीज महंगा, सब्सिडी कम, किसानों की लागत में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। कृषि विभाग को इस सीजन में अब तक कुल 1,750 क्विंटल गेहूं बीज की मांग प्राप्त हुई है। इसमें से 1,381 क्विंटल बीज की खेप पहले ही पहुंच चुकी है और भरमौर, चुवाड़ी और मैहला के उपकेंद्रों में भेज दी गई है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि शेष बीज भी जल्द ही संबंधित केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा। किसानों की मांग के अनुसार बीज मंगवाने की प्रक्रिया चल रही है और विभाग ने भरोसा दिलाया है कि किसानों को समय पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बुवाई प्रभावित न हो। बीज की बढ़ी कीमत और घटा अनुदान छोटे किसानों पर सीधा असर डालेगा। पहले ही महंगाई से जूझ रहे किसान अब बुवाई के समय ज्यादा खर्च उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें