फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसान सोलर फेंसिंग से करें फसलों की सुरक्षा

Wed, 11 Mar 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कृषि विभाग चंबा ने किसानों को सोलर फेंसिंग लगाने की सलाह दी है। यह तकनीक जंगली जानवरों और लावारिस पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने में प्रभावी साबित हो रही है। किसान अपने नजदीकी कृषि उपकेंद्र में जाकर योजना के लिए आवेदन कर या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे लावारिस पशु और जंगली जानवर फसलों को नष्ट नहीं करेंगे। अब तक लगभग 60 किसानों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कई किसानों का खेती से रुझान कम होता जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लावारिस पशु और बारिश का समय पर न होना है। लावारिस पशु रात को किसानों की फसलों को उजाड़ रहे है। इसको लेकर विभाग ने किसानों को यह सलाह दी है कि अपने फसलों को बचाने के लिए सोलर फेसिंग लगाएं, ताकि उनकी मेहनत बर्बाद न हो सके। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि सोलर फेंसिंग छोटे और बड़े दोनों प्रकार के किसानों के लिए फायदेमंद है। किसान अपने नजदीक उपकेंद्रों में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे करें आवदेन:
खेतो में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि उत्पादन संरक्षण योजना के तहत सोलर फेसिंग के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट या पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी के लिए आवेदन में भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और आधार कार्ड अनिवार्य है। जिसके लिए आधार कार्ड, जमीन की नकल , बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें