फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मटर की अच्छी पैदावार से खिले किसानों के चेहरे

Wed, 15 Apr 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- इस बार मौसम ने दिया साथ, मंडियों में उपज को बेहतर दाम मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

पठानकोट और जालंधर की मंडियों में बेचने के लिए मटर ले जा रहे क्षेत्र के किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल में मटर की फसल तैयार हो चुकी है। खेतों से मंडियों तक उपज पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया है।
समय पर हुई बारिश और अनुकूल मौसम के चलते इस बार मटर की पैदावार अच्छी बताई जा रही है। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा रही है। किसानों के अनुसार इस सीजन में फसल ने उम्मीद से बेहतर उत्पादन दिया है। गुणवत्ता भी अच्छी बनी हुई है जिससे बाजार में उचित दाम मिलने की संभावना बढ़ गई है। किसान अपनी उपज को पठानकोट और जालंधर की मंडियों में बेच रहे हैं। इन मंडियों में मटर की अच्छी मांग है। सलूणी, किलोड़, सूरी, खरोठी, पुखरी, डियूर सहित अन्य क्षत्रों में मटर की खेती होती है।
विज्ञापन

किसानों में होशियारा राम, भींद्रों राम, मनोज कुमार, कर्म चंद, बिहारी लाल, खेम राज और बलवीर सिंह ने कहा कि इस बार समय पर हुई बारिश ने मटर की खेती के लिए संजीवनी का काम किया। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार मौसम ने साथ दिया है जिससे फसल सूखने या खराब होने की समस्या काफी हद तक कम रही। किसानों का कहना है कि अगर बारिश समय पर न होती तो उत्पादन प्रभावित हो सकता था लेकिन इस बार प्राकृतिक परिस्थितियां अनुकूल रहीं। इस बार मटर की फसल बहुत अच्छी हुई है। बारिश समय पर हुई जिससे फसल को नुकसान नहीं हुआ और पैदावार भी अच्छी रही। अब मंडियों में अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। फसल इस साल पहले से बेहतर है। अगर इसी तरह मौसम साथ देता रहा तो आने वाले साल और बेहतर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें