फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: किसानों ने मांगा मक्की की फसल का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने मांगा मक्की की फसल का मुआवजा
विज्ञापन

गागला में दो दिन पहले हुई थी जोरदार बारिश
फसल बहने के साथ खेतों में बन गए हैं गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत गागला में दो दिन पहले हुई तेज बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। भारी बारिश के कारण खेतों में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे मक्की की तैयार फसल पानी के साथ बह गई है। बारिश इतनी तेज थी कि कई खेतों की मिट्टी भी बह गई। इससे भूमि की उपजाऊ परत को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों रामपाल, जोगिंदर सिंह, रूप सिंह, मनजीत कुमार, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने मेहनत से मक्की की फसल तैयार की थी। बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि न केवल फसल को नुकसान पहुंचा है, बल्कि आगामी सीजन के लिए खेतों को तैयार करना भी अब बड़ी चुनौती बन गया है। किसानों ने कृषि विभाग से मांग की है कि जल्द सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र का जल्द निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें