फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गांव-गांव पहुंचकर बनाई जा रही फार्मर आईडी

Wed, 15 Jul 2026 10:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में फार्मर आईडी बनाने का विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों की फार्मर आईडी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें इसके महत्व और भविष्य में मिलने वाले लाभों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। कृषि विभाग के अनुसार भविष्य में किसानों को मिलने वाली अधिकांश सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को फार्मर आईडी से जोड़ा जाएगा।
ऐसे में जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनेगी, उन्हें किसान सम्मान निधि, कृषि अनुदान, बीज एवं उर्वरक पर सब्सिडी सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

विभाग की टीमें जिले के सभी विकास खंडों में अभियान चलाकर किसानों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर फार्मर आईडी बना रही हैं। अधिकारियों की ओर से किसानों को समय रहते आईडी बनवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
कृषि विभाग का कहना है कि फार्मर आईडी बनने से किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सभी किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अत्यंत आवश्यक है। भविष्य में कृषि विभाग की अधिकांश योजनाओं और अनुदानों का लाभ इसी आईडी के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें