फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में तपती गर्मी में भी हवा नहीं दे रहे पंखे

Wed, 19 Jun 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल में खराब पड़ा पंखा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की दूसरी मंजिल में लगे पंखे सफेद हाथी बन गए हैं। इसकी वजह से मरीजों को तपती गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड स्टाफ मरीजों की समस्या को प्रबंधन तक नहीं पहुंचा रहा है। इसके चलते मरीजों को गर्मी में उबलना पड़ रहा है। यह वार्ड महिला का वार्ड है। यहां बीमार महिलाएं भर्ती की गई हैं, लेकिन वार्ड में दो पंखे खराब हो चुके हैं। इन्हें चलाने के लिए तीमारदार स्विच तो ऑन कर रहे हैं, लेकिन पंखे चल नहीं रहे हैं। इस वजह से मरीज परेशान हो रहे हैं। साथ ही तीमारदारों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वार्ड से खराब पंखे की तस्वीर लेकर किसी तीमारदार ने मीडिया तक पहुंचा दी है, जिससे इस समस्या का समाधान हो सके। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि तपती गर्मी के बीच पंखे खराब होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से खराब पड़े पंखों को जल्द ठीक करवाने की मांग उठाई है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि जल्द ही खराब पड़े पंखों को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें