फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लनोट पंचायत के आधा दर्जन गांव आजादी के बाद भी सड़क से वंचित

Wed, 19 Jun 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी चंबा। विकास खंड सलूणी की लनोट पंचायत के आधा दर्जन गांव में रहने वाले लोग आजादी के बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

सड़क सुविधा से जुड़ने के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को एडीएम अमित मेहरा को चंबा में एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें उन्होंने एडीएम को बताया कि आधा दर्जन गांव में रहने वाले लोगों में अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या अधिक है। ऐसे में इन लोगों की सुविधा के लिए गांव तक सड़क बनाई जाए। पंचायत के बंजला, भरेड़ी, हलण, मलूई, सीर व भगडोग सहित अन्य गांव ऐसे हैं। जहां पर अभी तक सड़क सुविधा लोगों को नसीब नहीं हुई है। पंचायत के उपप्रधान अशोक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को इस समस्या से अवगत करवाया गया है। साथ ही मांग की गई है कि सड़क से वंचित गांव के लिए शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग को निर्देश देकर सड़क बनाई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें