फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार मिंजर में रंग बिरंगी लाइटों में नहीं जगमाएंगी शहर की पुरानी इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के चलते बेशक इस बार मिंजर मेले को रस्म के तौर पर मनाया जाएगा, लेकिन मिंजर मेले के दौरान शहर की पुरानी इमारतों में होने वाली लाइटनिंग भी इस बार नहीं होगी। इस बार 26 जुलाई से शुरू होने वाले मिंजर मेले के दौरान शहर में बनी सभी पुरानी इमारतों को रंग बिरंगी लाइटें लगाकर जगमग किया जाता था, ताकि शहर में दाखिल होने वाले लोगों को रंग बिरंगी लाइटों से चमकता नजारा दिखाई दे, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याएं और व्यापारिक गतिविधियां रद्द की गई हैं। साथ में शहर को रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाने की व्यवस्था भी इस बार ठप दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

हालांकि शहर वासी जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग कर रहे हैं कि जिस तरह मिंजर को रस्मी तरीके से मनाया जा रहा है। उसी तरह चंबा की पुरानी इमारतों को रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाया जाए। शहर वासी जय सिंह, चंद राम, राकेश कुमार, चैन लाल, हंसराज, कमलेश, रवि कुमार, किशोर और धर्मपाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते अगर शहर की इमारतों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है तो इससे किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं है। इसलिए शासन और प्रशासन को इसको लेकर विशेष प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें