फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दरवाजा खोलने ही धमाका, बद्दी में सलूणी के एवा गांव के युवक की मौत

Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के नालका गांव में किराये के कमरे में रहने वाले चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के एरवा गांव के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के कमरे में एलपीजी गैस लीक थी, जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला तो धमाका हुआ और वह बुरी तरह के घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पीजीआई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक बद्दी में एक कंपनी में नौकरी करता था। उसकी पहचान राजीव कुमार (28) पुत्र हंसराज के रूप में हुई है। वह नालका के ब्राह्मण माजरा में किराये के मकान में रहता था। मंगलवार को वह कमरे को बंद करके ड्यूटी चला गया। जब वह वापस लौटा को उसके कमरे में एलपीजी गैस लीक हो रही थी। इसके बाद धमाके में वह झुलस गया।
विज्ञापन

उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें