फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में बांट दिया एक्सपायरी डेट का गेहूं

Fri, 14 Nov 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक्सपायरी डेट का गेहूं लोगाें को वितरण करने का मामला उजागर हुआ है। लोगों ने इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। साथ ही आवासीय आयुक्त से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्र पांगी में सर्दियों के लिए छह माह का राशन का कोटा एक साथ प्रदान किया जाता है। अब यह कोटा वर्ष 2023/24 का बांटा गया है। इस संबंध में पंगवाल एकता मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने आरसी पांगी से आग्रह किया है कि नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में पड़े स्टॉक के भौतिक सत्यापन और निरीक्षण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की एक समिति गठित की जाए। ये समिति गोदामों में पड़े स्टॉक की जांच करें। इसके बाद लोगों को वित्तीय वर्ष 2025/26 के लिए वास्तविक आपूर्ति, गुणवत्ता और मात्रा दोनों सुनिश्चित करवाई जा सके। वहीं, मामला आवासीय आयुक्त रमनसंगी के पास पहुंचने पर उन्होंने इस प्रकार की घटना को रोकने और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें