फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के आभूषण के बिलों में निकली गड़बड़ी, कारोबारी 99000 रूपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सोने के आभूषण के कारोबारी को आबकारी एवं कराधान विभाग ने बिलों में गड़बड़ी पाए जाने पर करीब साढ़े सोलह लाख के गहने जब्त कर लिए हैं। कारोबारी पर 99 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है और जुर्माना अदा करने के बाद गहनों रिलीज किए गए। कारोबारी बाहरी राज्य का है, जोकि सोने के आभूषण लेकर चंबा में बेचने जा रहा था।
विज्ञापन

मगर सोने के आभूषणों के उसके पास पूरे बिल नहीं थे। इसका पता तब चला जब आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने सुल्तानपुर में नाके के दौरान कारोबारी को पकड़ा। टीम में शामिल सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी शम्मी कुमार और बलजीत सिंह ने नाके के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कारोबारी को सोने के आभूषणों के बिल दिखाने को कहा।
मगर कारोबारी के पास आभूषणों के पूरे बिल नहीं थे। बिल की जांच करने पर टीम को उसमें खामी नजर आई। इसके चलते टीम ने कारोबारी को 99 हजार 764 रुपये जुर्माना ठोंका। इसके साथ ही सोने के आभूषण जब्त कर लिए। इन आभूषणों को तब रिलीज किया गया, जब कारोबारी ने जुर्माने की अदायगी करेगा। विभागीय कार्रवाई के बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि इन दिनों चंबा में त्यौहारी सीजन चला है। इसके चलते बाहरी राज्यों के कारोबारी चंबा में सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा अन्य उत्पादों का कारोबार करते हैं। कई कारोबारी टैक्स की चोरी करके ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में रहते हैं।
जोकि गैर कानूनी है। ऐसा करने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले कारोबारियों के अलावा चंबा के कारोबारियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। नाके लगाकर भी कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके चलते कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
बिल में खामी पाए जाने पर कारोबारी को ठोंका जुर्माना : नरेंद्र सेन
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नरेंद्र सेन ने बताया कि सोने के आभूषण में एक कारोबारी के बिलों में खामी पाई गई है। इसके चलते उसे 99 हजार 764 रुपये जुर्माना लगाया गया है। त्यौहारी सीजन में विभाग टैक्सी चोरी करने वाले व्यापारियों पर पूरी निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें