फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कड़ी सुरक्षा के बीच सरोल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी हैं ईवीएम

Sun, 02 Jun 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बहुतकनीकी ​शिक्षण संस्थान सरोल में अंदर जाने से पहले गेट पर कर्मचारियों के पहचान पत्र च
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव के बाद सभी ईवीएम को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान भवन सरोल में बने स्ट्रांग रूमज में थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था के बीच कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बताया कि 3 जून को सुबह 10:00 बजे मतगणना स्थल पर मतगणना का अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। चार जून को सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चंबा जिला सहित जनजातीय उपमंडल पांगी में शनिवार को हुए लोकसभा चुनावों के बाद ईवीएम को रविवार सुबह मतगणना के लिए हेलिकाप्टर के माध्यम से जिला मुख्यालय चंबा पहुंचाया गया। हेलीपैड से सड़क मार्ग से सरोल स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके अलावा भटियात, सलूणी तथा भरमौर से ईवीएम को सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय चंबा के सरोल स्थित बहुतकनीकी संस्थान भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। ईवीएम की शिफ्टिंग के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मापदंडों का पूर्णतया पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें