फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश में हर मिनट अहम, झाड़-फूंक में समय न गंवाएं : सीएमओ

Thu, 17 Sep 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. जालम भारद्वाज ने खंड चिकित्सा अधिकारियों को जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

समय पर उपचार मिलने से गंभीर जटिलताओं और मृत्यु का खतरा काफी हद तक टाला जा सकता है
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को समीक्षा बैठक हुई।
इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने की। बैठक में सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार और पीड़ित को समय पर स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाने को लेकर जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि सर्पदंश गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकता है, लेकिन पीड़ित को समय पर उचित चिकित्सा सहायता मिलने से गंभीर जटिलताओं और मृत्यु को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सर्पदंश से बचाव के उपायों और तत्काल किए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी देना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय नहीं गंवाना चाहिए। पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके और सर्पदंश की स्थिति में समय पर उपचार सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें