फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मशीनों के दौर में आज भी हाथों से निकाला जाता है धान

Sat, 31 Oct 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आधुनिक मशीनों के बीच कामला पंचायत के त्रंगड़ा गांव के ग्रामीणों ने धान की पारंपरिक जफाई का तरीका संजोकर रखा है। यहां किसान पिछले करीब 25 वर्षों से हाथों से सामूहिक रूप से धान से अनाज अलग कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण एक जगह तिरपाल बिछाकर मिल-जुलकर काम करते हैं।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, धर्म सिंह, कमल कुमार और अशोक कुमार ने बताया कि पहले बैलों की मदद से धान की जफाई की जाती थी, लेकिन करीब 25 वर्षों से वे हाथों से यह काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि मशीनों से काम भले ही जल्दी हो जाता है, लेकिन सामूहिक रूप से जफाई करने का अपना अलग आनंद है। नई पीढ़ी भी इस परंपरा से जुड़ रही है। ग्रामीणों का प्रयास है कि आधुनिकता के साथ खेती की यह पुरानी परंपरा भी बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें