फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आखिरी गेंद तक चली कांटे की टक्कर एचपीएसईबी ने एक रन से जीता मैच

Sat, 31 Oct 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में एचपीएसईबी ने चड़ियारा को एक रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बेहद करीबी मुकाबले में चड़ियारा की टीम जीत के लिए मिले 110 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपीएसईबी ने निर्धारित ओवरों में 109 रन बनाए। सुभाष ने 27 रन का योगदान दिया। चड़ियारा की ओर से मोनू ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चड़ियारा की टीम 108 रन ही बना सकी। एचपीएसईबी की ओर से रमेश ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि पंकज और सुभाष ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह एचपीएसईबी ने एक रन से मुकाबला अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें