फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा थाने से फरार आरोपी

Sun, 23 Nov 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस थाना चंबा से पेट दर्द का बहाना बना कर भागने वाले आरोपी का 48 घंटे बाद शनिवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि अब आरोपी के पहाड़ की ओर भाग जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से जिला की सीमांत पुलिस थाना, चौकियों समेत प्रवेशद्वार पर तैनात टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी, केस के आयु (जांच अधिकारी), थाने के मुंशी को दो दिन के भीतर अपना जवाब बना कर पुलिस विभाग को सौंपना होगा। अन्यथा उन पर विभागीय गाज गिरना भी तय है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अगस्त माह में बाइक चोरी होने का मामला सामने आया। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर ही होने की भनक लगी। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चुराई हुई बाइक की भी बात स्वीकारा। आरोपी की शिनाख्त पर बुधवार को बाइक बरामद कर ली। वीरवार रात अमूमन साढ़े ग्यारह बजे आरोपी पेट दर्द की बात करने लगा। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात जवान को शौच जाने की बात कही जिसके बाद वह शौच के बहाने ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक को धक्का मार कर दीवार से छलांग लगा भाग गया। आरोपी के भागने की भनक मिलते ही पुलिस टीमें तलाशने में जुट गई हैं। साथ ही जिला के सभी प्रवेशद्वार पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट कर दिया। शनिवार को भी पुलिस आरोपी की मोबाइल लोकेशन और अन्य सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जगह-जगह दबिश देती नजर आई लेकिन हाथ खाली ही रहे। उधर, एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस हर जगह उसे तलाश रही है। दो दिन के भीतर एसएचओ, केस आयु और थाना मुंशी को जवाब देना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें