फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुत्ते के काटने से 11 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। पागल कुत्ते के काटने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बालक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कामला के 11 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र सुन्नू राम को कुछ दिन पहले घर के पास ही लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। उसके बाद अभिभावक इसे हल्के में लेते हुए घरेलू उपचार करते रहे। रविवार को बालक की हालत नाजुक हो जाने पर परिवारजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए। सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज से बालक को घर भेज दिया गया।
परिजन उसे लेकर घर लौट आए, जहां सुबह के समय बालक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना सिहुंता पुलिस चौकी में दे दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के बयान कलमबद्घ किए और अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं। पंचायत प्रधान कामला अनुराधा धीमान ने बताया कि गांव के 11 वर्षीय बालक को लावारिस कुत्ते ने काटा था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो जाने पर परिजन उसे टांडा ले गए। वहां से घर पहुंचने पर बालक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता राशि प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें