चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत आने विद्युत उपकेंद्र 33 केवी चनेड़, 11 केवी उदयपुर फीडर की एचटी-एलटी लाइन की मरम्मत के चलते 19 मई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सरू, चीहमा, धनई, धबरें, उदयपुर, रिंडा, रजोली, डूला, गोठली और गनोड़ी में बिजली बंद रहेगी। कहा कि यह कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
पूजन पंचायत में बताया मतदान का महत्व
भरमौर (चंबा)। पूलन पंचायत में स्वीप नोडल अधिकारी स्वरूप कुमार ने शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मतदाताओं को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को वोटिंग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से एक जून को मतदान करने का आह्वान किया। लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में समन्वयक संजय कुमार,पंचायत सचिव, महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संवाद