फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 110 गांवों में हुआ उजाला, पांच संपर्क मार्ग भी बहाल

Sat, 04 Jul 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में गत दिनों हुई बारिश के बाद व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। विद्युत बोर्ड ने 21 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है। इससे 110 गांवों में रोशनी लौट आई है।
विज्ञापन

पांच संपर्क मार्गों पर भी शनिवार से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। वहीं, जिले में अभी 16 पेयजल योजनाओं में से छह बहाल हो गई हैं। दस पेयजल योजनाओं की बहाली का कार्य चल रहा है। भरमौर उपमंडल में दो और सलूणी के तीन मार्ग बहाल हुए हैं। तीसा क्षेत्र में दस पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। गत दिनों जिले में मूसलाधार बारिश के कारण व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई थीं। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद व्यवस्था बहाल हुई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। लोग सावधानी बरतें। आगामी दिनों में भी बारिश का अलर्ट है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें