फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगली में बिजली गुल, मोम से जल रही ज्ञान की बाती

Sun, 29 Dec 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबर में चुराह के मंगली में टॉर्च की लौ से पढ़ाई करते नौनिहाल।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। जब रात का अंधेरा हो और ठंड इतनी बढ़ जाए कि शरीर कांपने लगे, तो बेशक किसी के लिए भी जीना मुश्किल हो जाता है। मगर मंगली पंचायत के लोग इस अंधेरे और ठंड के बीच बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं। दो हफ्तों से पंचायत में बिजली नहीं है। इससे न केवल उनका जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी संकट में आ गई है।
विज्ञापन

मोमबत्तियों और दीयों की रोशनी में किताबों के अक्षरों को पढ़ने की कोशिश कर रहे ये बच्चे न केवल अपने भविष्य को संजोने की जद्दोजहद में हैं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाने का साहस भी दिखा रहे हैं। मंगली पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि बर्फबारी के बाद यह स्थिति और भी खराब हो गई है।
ठंड बढ़ने के साथ अंधेरे का दौर लंबा खिंच गया है। इससे उनका जीवन कठिन हो गया है। जब तक बिजली नहीं आती, तब तक ये लोग अपने घरों में टॉर्च और मोमबत्तियों की रोशनी में जीवन बसर करने को मजबूर हैं। बच्चों की शिक्षा पर भी इसका गहरा असर हो रहा है, क्योंकि बिना बिजली के उन्हें रात को पढ़ाई करने के लिए दीया जलाना पड़ता है।
विज्ञापन

यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे मंगली पंचायत के ग्रामवासियों का दुखदाई अनुभव है, जो लगातार बिना बिजली के जी रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली बोर्ड से कई बार बिजली की आपूर्ति को सुचारू बनाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
एक तरफ बर्फबारी से सड़कें और अन्य संपर्क मार्ग बंद हैं, तो दूसरी तरफ बिजली की समस्या ने उन्हें और भी मुश्किलों में डाल दिया है। इस कठिन दौर में जब लोग उम्मीदों की एक छोटी-सी किरण देख रहे हैं, तो सिस्टम की लापरवाही उनकी उम्मीदों को बुझाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर का कहना है कि कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें