फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार पर कटे बिजली कनेक्शन

Wed, 26 Aug 2026 10:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ग्राम पंचायत नड्डल में बिजली बोर्ड और ग्रामीण आमने-सामने आ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगवाने से इन्कार करने पर बोर्ड ने कई घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार 20 अगस्त को करीब 35 घरों के कनेक्शन काटे गए, जबकि चार घरों में 17 दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
बीडीसी सदस्य तिलक राज ने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड ग्रामीणों पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर थोप रहा है। कियानी, कमोग, नडल, घटवाड़ी, गड़न और खालोत सहित कई क्षेत्रों के ग्रामीण बिजली कटौती से प्रभावित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुरेश लाल, सुरेंद्र राज, चिंतला देवी, सुरेश कुमार, हरी राज, कमल राज, लिट्टू राज, रतन चंद, जगदीश, नीलक कुमार, मनीष देव, मोहिंद्र कुमा और गोपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने काटे गए कनेक्शन जल्द बहाल करने और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया व नियमों की स्पष्ट जानकारी देने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का समाधान बातचीत से किया जाना चाहिए। बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उन्होंने मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाने की चेतावनी दी।
उधर, बिजली बोर्ड के एसडीओ राकेश शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को पहले नोटिस दिए गए थे। नोटिस के बाद संबंधित उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने से इन्कार किया, जिसके चलते उनके बिजली कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें