फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी में 20 उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी विद्युत उपमंडल के तहत बोर्ड ने 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं जबकि चार उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं 776 उपभोक्ताओं को तीन दिन में अपना लंबित बिल चुकाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, बोर्ड की ओर से पहले उपभोक्ताओं को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी जिसे उपभोक्ता हलके में ले रहे थे।
बिजली बोर्ड ने जिन 776 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं उनसे बोर्ड ने बिल के रूप में 17 लाख की धनराशि वसूलनी है। इसकी अदाएगी करने में उपभोक्ता आनाकानी कर रहे हैं। अब इन उपभोक्ताओं के खिलाफ बोर्ड सख्ती से कार्रवाई करने वाला है। इसके लिए उन्हें मात्र तीन दिन दिए गए हैं। तीन दिन के बाद बिजली के कनेक्शन काटने के आदेश जारी हो जाएंगे। इसकी पुष्टि विद्युत उपमंडल चुवाडी के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने की है। बताया कि 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए दोबारा औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें