फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कनेक्शन काटने से पहले नप से उपभोक्ताओं की आईडी मांग रहा बिजली बोर्ड

Sat, 25 Nov 2023 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा को राजीव गांधी कांप्लेक्स के दुकानदारों से किराया वसूलना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा ने बिजली बोर्ड को इन दुकानदारों के बिजली कनेक्शन काटने से संबंधित पत्र जारी किया है, वहीं अब बिजली बोर्ड नगर परिषद से उपभोक्ताओं की आईडी मांग रहा है। बिजली बोर्ड की ओर से हर माह बिजली का बिल जारी किया जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं की आईडी उनके पास भी रहती है। नगर परिषद चंबा की करीब 16 लाख रुपये की राशि किराये के रूप में राजीव गांधी कांप्लेक्स के दुकानदारों के पास फंसी है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा ने राजीव गांधी कांप्लेक्स की दुकानों को किराया न्यूनतम 700 और अधिकतम 3200 रुपये निर्धारित किया है। 31 दुकानों को नगर परिषद ने किराये पर दिया है। काफी समय से नियमित तौर पर किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि हजारों वाला किराये की राशि का आंकड़ा लाखों तक पहुंच गया है। नगर परिषद ने दुकानदारों को मासिक भुगतान करने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी तरफ, कुछ उपभोक्ता सालाना भी किराये का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि दुकानदारों से किराया वसूलने के लिए बिजली बोर्ड को कनेक्शन काटने से संबंधित पत्र जारी किया गया है, मगर अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया कि बिजली बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं की आईडी मांगी जा रही है।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने कहा कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि सहायक अभियंता इस मामले को देख रहे हैं। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें