फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद फिर भरमौर की 29 पंचायतों में पसरा गया अंधेरा, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत 29 पंचायतों में एक बार फिर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस वजह से क्षेत्र की हजारों की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लाइनों की मरम्मत के लिए बोर्ड हर मंगलवार को विद्युत कट लगा रहा है। इसके बावजूद भरमौर में बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित हो जाती है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय लूणा-खड़ामुख मार्ग पर 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से यह दिक्कत सामने आई है। इसे दुरुस्त करने के लिए बोर्ड कर्मी जुटे हुए हैं।
खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सबसे ज्यादा दिक्कत दुकानदारों को पेश आ रही हैं। वहीं, विभागीय कार्यालयों में जरूरी कार्यों के लिए प्रमाणपत्र बनवाने और जमा करवाने पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, बिमला देवी, पुष्पा देवी, सुमित कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार विनोद कुमार, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद और राजकुमार का कहना है कि वे बिजली के भरमौर के लोग लंबे समय से बिजली कट झेल रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उपमंडल में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि लूणा-खड़ामुख मार्ग पर तकनीकी खराबी आई है। बोर्ड की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें