फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्थ केयर प्रोवाइडर के कोरोना संक्रमित आने से मचा डलहौजी में हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। सिविल अस्पताल डलहौजी की महिला चिकित्सक के कोरोना संक्रमित आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर डॉक्टर को कोविड केयर सेंटर डलहौजी शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, उनके संपर्क में आए 42 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। डॉक्टर के कोरोना संक्रमित आने में सबसे चिंतनीय विषय ये है कि उनका कोई भी यात्रा इतिहास नहीं है।
अभी तक माना जा रहा है कि किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से ही वह संक्रमित हुई हैं। बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग केेे लिए भी चिकित्सक का कोरोना संक्रमित पाया जाना पहेली बना है। बतातें चलें कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान फ्रंट लाइन में चिकित्सीय स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ डटे हुए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग को भी बढ़ाया है। इसके चलते 15 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर सिविल अस्पताल डलहौजी की चिकित्सक का सैंपल लिया था। शुक्रवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आई हैं।
इसके बाद सभी संपर्क में आए लोगों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की मानें तो डलहौजी अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए आने वाले मरीजों और चिकित्सक के बीच एक मीटर से अधिक की दूरी रहती है। लिहाजा, मरीज के संपर्क में आना मुश्किल है। हालांकि इसकी संभावना अभी भी बनी हुई है।
एसडीएम कार्यालय में जरूरी होने पर ही आएं
सिविल अस्पताल डलहौजी में चिकित्सक के कोरोना संक्रमित आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय डलहौजी ने लोगों को कार्यालय के बजाए ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने के बारे में आग्रह किया है।
लोगों से अति आवश्यक होने होने पर ही कार्यालय आने की अपील की गई है। वहीं, एसडीएम कार्यालय डलहौजी में पहले की तरह ही अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी देते रहेंगे।
इनसेट
सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि सिविल अस्पताल डलहौजी की चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाई गई है। इन्हें कोविड-केयर सेंटर डलहौजी शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही नजदीकी संपर्क में आए 42 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें