फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन मई को चंबा और पांच मई को भरमौर में होंगे चुनाव

Sat, 27 Apr 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की चंबा इकाई के चुनाव तीन मई को जिला मुख्यालय के डोगरा बाजार स्थित महाजन सभा में होंगे। पांच मई को भरमौर इकाई के चुनाव भरमौर में होंगे।
विज्ञापन

पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान पीसी ओबराय ने बताया कि जिले की सभी दस खंड इकाइयों के तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी के चुनाव मई तक करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कुछ खंड इकाइयों के चुनाव जिला प्रशासन और जिला महासचिव जेसी मांडला की देखरेख में करवाए जा रहे हैं। बताया कि खंड इकाई चुवाड़ी के चुनावों में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश कुमार को पांच अप्रैल को निर्विरोध खंड इकाई का प्रधान चुना गया। सलूणी खंड इकाई के चुनाव 10 अप्रैल को हुए। इसमें होशियार सिंह ठाकुर को निर्विरोध खंड इकाई प्रधान चुना गया। 13 अप्रैल को सिहुंता खंड इकाई के चुनावों में राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त ओमकार सिंह चौहान को निर्विरोध खंड इकाई प्रधान चुनाव गया।
बताया कि ग्रामीण व शहरी खंड इकाई चंबा के चुनाव 3 मई और भरमौर खंड इकाई के चुनाव 5 मई को होंगे। बताया कि खंड इकाई मैहला, भलेई माता, तीसा और पांगी के चुनावों की तिथियां अभी घोषित नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन खंड इकाइयों के चुनाव भी मई में ही संपन्न हो सकते हैं। उन्होंने जिला चुनाव के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य कार्यकारिणी के उच्च पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे जिले के चुनावों की देखरेख करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें