फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर में मतदान अधिकारियों को करवाई चुनावी रिहर्सल

Sat, 27 Apr 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल के दौरान जानकारी देते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में हुआ। इसकी अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने रिहर्सल में ट्रेनर की मुख्य भूमिका निभाई। मतदान प्रक्रिया और इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम और वीवीपैट के बारे में जानकारी दी। चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भी चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। राणा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया का निर्वहन करें। आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट के सुगम संचालन के साथ चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश का पालन करना भी सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राइवेट व्हीकल का इस्तेमाल ईवीएम और वीवीपैट को ले जाने में न किया जाए। पूर्वाभ्यास में मास्टर ट्रेनर कृष्ण पखरेटिया ने भी मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मतदान अधिकारियों ने 12 व 12-A फॉर्म भर कर जमा करवाए। कार्यक्रम में तहसीलदार भरमौर तेजराम, कार्यवाहक निर्वाचक कानूनगो रत्न चंद, मास्टर ट्रेनर, महिला कर्मचारी व दिव्यांग और युवा कर्मचारियों सहित लगभग 450 के करीब अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें