चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर मुगला के पास बेकाबू कार ने राहगीर को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारकर टायर ही फाड़ दिया।
घटना में घायल राहगीर को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जबकि पुलिस ने इस मामले में चश्मदीदों और घायल के बयान लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम के समय घटी। जब विश्वनाथ दुकान से सामान लेकर सड़क से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान सामने से अचानक एक बेकाबू कार उनसे टकरा गई। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनके जख्मों का इलाज किया। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद