चंबा। उपमंडल के शक्ति देहरा में खाई में गिरकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्मचंद (60) पुत्र लहरे राम निवासी गांव एवं डाकघर शक्ति देहरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम कर्मचंद अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह खाई में जा गिरे। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद