चंबा। भरमौर आईटीआई के दो प्रशिक्षुओं समेत जिले में आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 12 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 29 अक्तूबर के पेंडिंग 15 सैंपलों में चार सैंपल पॉजिटिव और 11 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं, तीस अक्तूबर को लिए 653 सैंपलों में 229 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और तीन सैंपल अमान्य रहे हैं। जबकि 421 सैंपलों की जांच चल रही है। इसके अलावा शनिवार को 31 सैंपलों की जांच रैट मशीन में की गई। इसमें चार पॉजिटिव और 27 सैंपल निगेटिव रहे हैं।
आठ नए पॉजिटिव में भरमौर आईटीआई से 19 वर्षीय युवती और बीस वर्षीय युवक, डियूर क्षेत्र से 55 वर्षीय पुरुष, मैहला से 44 वर्षीय महिला, मोहल्ला जनसाली से साठ और 65 वर्षीय पुरुष, हरदासपुरा से 58 वर्षीय व्यक्ति और बगोड़ी से 63 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना का आंकड़ा 1149 पहुंच गया है।
जबकि 12 रिकवरी होने से एक्टिव केस 72 रह गए हैं। अभी तक 1053 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 15 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद तीस अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग की ने बड़े स्तर पर सैंपल लिए हैं।
इसमें 421 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि आठ नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। स्वस्थ हुए 12 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।