फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में निचले क्षेत्रों में बारिश, साच पास व भरमौर की ऊंची चोटियों में हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में शुक्रवार देर शाम को ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते जिले भर में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार रात से सुबह तक बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गई। करीब डेढ़ माह के अंतराल के बाद बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची पहाड़ियों समेत चुराह और पांगी समेत किहार की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं, दूसरी तरफ किसानों के लिए यह बारिश नाकाफी रही।
किसानों की माने तो गेहूं की बिजाई करने का समय अब शुरू होने वाला है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक बारिश नहीं हुई है। इस कारण खेतों से नमीं पूरी तरह गायब हो गई है। शुक्रवार को मौसम की करवट से पर्याप्त बारिश होने की उम्मीद जगी थी। मगर शनिवार सुबह के बाद बारिश रुक गई। इसके बाद दिन भर आंशिक धूप खिली रही।
विज्ञापन

किसान रमेश कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार, नेक सिंह, सुरेंद्र कुुमार, रोशन लाल, अमित कुमार, लक्ष्मण सिंह, योगराज, दयाराम, मदन लाल और जगदीश चंद का कहना है कि सितंबर और अक्तूबर माह में बारिश नहीं हुई है।
इस कारण खेतों पूरी तरह सूख गए हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर माह तक के दूसरे सप्ताह तक गेहूं की बिजाई करने का समय है। अगर इस अवधि में बारिश नहीं होती है, तो बिजाई करने में दिक्कत होगी और फसल भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें