Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। वहीं, 13 लोग स्वस्थ भी हैं। स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
गौरतलब है कि चंबा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 352 सैंपलों में से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांचे गए 378 सैंपलों में से दो की रिपोर्ट की पॉजिटिव आई है जबकि, अन्य सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही।
कोरोना के आठ नए मामले आने के साथ ही 13 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात देने में भी सफलता हासिल की है। जिले में अब कोरोना के 187 सक्रिय मामले बचे हैं। जिन मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण होंगे, उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में शुक्रवार को आठ नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से दी जाने वाली एहतियात की पूरी तरह से पालना करनी चाहिए।