चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने मंगलवार को तीन सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में व्यवस्थाएं जांची गई। इसके साथ ही रिकॉर्ड खंगाला गया। इस दौरान किसी प्रकार की कोई खामी सामने नहीं आई है। स्कूल में कोविड की गाइडलाइन भी बेहतर पाई गई। इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी पचास प्रतिशत तक रही।
जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंडोह, सीसे स्कूल मंगला और सीनियर सेकेंडरी स्कूल साच में निरीक्षण किया।
यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे औसतन संख्या में स्कूल पहुंच रहे हैं। इससे यहां नियमित कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीनों सरकारी स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।