फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला के जंगल में लगी आग, विभागीय टीम ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला के समीप स्थित पहाड़ी में आग लग गई। इससे वन संपदा का काफी नुकसान पहुंचा। आग जब एक मकान के नजदीक पहुंची तो ग्रामीणों ने फायर स्टेशन चंबा को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चंबा की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इससे मकान सुरक्षित बच सका। आग सोमवार देर रात लगी थी।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई। गौरतलब है कि पिछले करीब दो सप्ताह से शहरी क्षेत्र के आसपास जंगलों में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, मंगलवार को ओहली के पास भी आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें