फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षा विभाग ने इस सत्र में ऑनलाइन मांगी किताबों की डिमांड

Thu, 26 Oct 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के समस्त शिक्षा खंडों में तैनात खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को वर्ष 2024-25 के लिए किताबों की ऑनलाइन मांग भेजनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार वेबसाइट में दिए गए लिंक में स्कूल से संबंधित जानकारी भरनी होगी। साथ ही दूरभाष नंबर भी अंकित करना होगा। इसी लिंक पर सब्मिट करना पड़ेगा। निदेशालय की ओर से यह डिमांड मांगी गई है। इसके बाद निर्धारित अवधि में किताबों का वितरण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से स्कूली बच्चों के लिए निशुल्क किताबें वितरित की जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। ऑनलाइन डिमांड भेजते वक्त स्कूल का नाम सहित स्कूलों के प्रकार जैसे शीतकालीन या ग्रीष्मकालीन जानकारी देनी होगी। इसके अलावा संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इस लिंक पर अपनी ई-मेल भी सेव करनी होगी, जिससे किसी भी प्रकार की सूचना के लिए संपर्क किया जा सके। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों सहित ब्लॉक परियोजना अधिकारियों को किताबों की ऑनलाइन डिमांड भेजने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये किताबें सत्र 2024-25 में वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें