फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्यूआर कोड से पढ़ सकेंगे बाल ज्ञान तरंग और पहला कदम पुस्तकें

Thu, 26 Oct 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बाल ज्ञान तरंग और पहला कदम पुस्तकों को अब नौनिहाल क्यूआर कोर्ड से स्कैन कर भी पढ़ सकेंगे। सर्व शिक्षा अभियान के तहत यह पुस्तकें तैयार की गई हैं। दोनों पुस्तकों को तैयार करने के लिए जिले भर के 12 शिक्षकों ने कार्य किया है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में सामुदायिक सहभागिता इन्टरवेनशन के तहत बनाई गई ई पुस्तक बाल ज्ञान तरंग सामान्य ज्ञान पर आधारित है। बच्चों के मनोविज्ञान को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें कविताओं, कहानियों, पहेली, तस्वीरों आदि का समावेश किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कनिष्ठ अध्यापक युद्धवीर टंडन की पुस्तक पहला कदम प्रथम से पंचम कक्षा के हिंदी विषय को सरल और सुगम बनाने के मकसद से तैयार की गई है। दोनों पुस्तकों को क्यूआर कोड के माध्यम से प्रदेश और जिले के विभिन्न मंचों पर शिक्षक, शिक्षाविदों के माध्यम से बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गत दिनों एससीईआरटी सोलन में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम निर्माण के लिए हुई कार्यशाला में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए शिक्षकों को एससीईआरटी सोलन के प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा के माध्यम से ई पुस्तकें भेंट की गईं। शिक्षक युद्धवीर टंडन और किरण कुमार ने बताया कि इन पुस्तकों को 12 शिक्षकों ने मिलकर तैयार किया है, जिससे बच्चों के लिए हिंदी विषय आसानी से समझ में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें