फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कर्फ्यू छूट के दुकानें खोलना पड़ा महंगा, दो पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत जियुंता में रविवार को कर्फ्यू के बीच दो दुकानदारों को दुकानें खोलना भारी पड़ गया। पुलिस ने स्थानीय पंचायत सचिव की शिकायत के बाद दोनों दुकानदारों के खिलाफ जिला प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने के चलते पुलिस थाना डलहौजी में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सप्ताह के अन्य दिनों में प्रशासन द्वारा नौ बजे से लेकर पांच बजे तक कर्फ्यू ढील जा रही है। जबकि रविवार के दिन ढील का प्रावधान नहीं है। पंचायत सचिव जब ड्यूटी पर था तो जियुंता में दो करियाना स्टोर खुले पाए गए। यह दुकानें व्यास देव और चमारू राम निवासी त्रिठा तहसील डलहौजी की थीं। पंचायत सचिव ने मामले की सूचना पुलिस चौकी बनीखेत को दी। पुलिस ने पंचायत सचिव के बयान के आधार पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को किसी प्रकार की ढील नहीं है। कुछ दुकानों को ही खुला रखने की अनुमति है। करियाना स्टोर के दुकानदारों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें