चंबा। डलहौजी में हुई चोरी का सामान बरामद करने गई चंबा और डलहौजी थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर के साथ लगते ओबड़ी मोहल्ला में पुलिस ने युवक के घर से 3.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस ने युवक के खिलाफ पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है। युवक की पहचान अक्षय कुमार निवासी ओबड़ी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों डलहौजी के एक मकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने ही रिश्तेदार के घर हाथ साफ करने का प्रयास किया और वहां से भाग गया। लिहाजा, डलहौजी पुलिस ने सूचना के आधार पर चंबा पुलिस की मदद से युवक के घर में दबिश दी। पुलिस चोरी का सामान बरामद करने के लिए युवक के घर पहुंची थी, मगर उन्हें यहां बड़ी कामयाबी हाथ लग गई। युवक के कब्जे से 3.59 ग्राम चिट्टा चिट्टा पुलिस को मिला। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि आखिरकार चिट्टा युवक के पास कैसे पहुंचा और यह कहां बेचना चाहता था। गौरतलब है कि जिला चंबा में पिछले छह सालों से जिला चंबा में चिट्टा का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पुलिस को चिट्टा के मामले बड़ी कामयाबियां भी हाथ लगी हैं। एसपी चंबा अभिषेक यादव का कहना है कि पुलिस ने युवक के कब्जे से 3.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है। अभी तक सामने आया है कि युवक ने चोरी की थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने युवक के घर में दबिश दी। जहां यह बड़ी सफलता हाथ लगी।