चंबा। जिले में ई-केवाईसी ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में ओवरआल ई-केवाईसी 74 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है, जबकि तीन ब्लॉकों ने 70 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है।
भरमौर में 56 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। विभाग ने भी इस तरह शत प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने के निर्देश दिए हैं, जिससे जल्द से जल्द यह प्रतिशत पूरी हो सके।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में नवंबर से ई-केवाईसी करवाने का सिलसिला जारी है। पिछले पांच माह से सबसे अधिक करीब 12 प्रतिशत ई-केवाईसी में बढ़ोतरी हुई है, जबकि इससे पहले दो से छह प्रतिशत ही प्रति माह प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। बहरहाल, अप्रैल में यह प्रतिशत काफी हद तक बढ़ा है। गौरतलब है कि विभाग की ओर से जिले के तमाम उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही है। बायोमीट्रिक प्रणाली के जरिये उपभोक्ताओं को राशन का आवंटन किया रहा है। विभाग की मानें तो इस गति से अगर ई-केवाईसी होती है तो दो माह के भीतर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। दूसरी तरफ, सरकार की ओर से ई-केवाईसी करवाने का मकसद सरकारी राशन वितरण में पारदर्शिता लाना है, जिससे पात्रों को ही सरकारी राशन मिल सके।
जिले में हैं डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक
जिला चंबा की बात करें तो यहां विभिन्न श्रेणियों के करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक हैं। राशन डिपुओं के जरिए करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों को सरकारी राशन मिल रहा है।
कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम ने कहा कि जिले में ई-केवाईसी की ओवरआल प्रतिशत 74 पहुंच गई है। कहा कि तीन ब्लॉकाें ने 70 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा कर लिया है। इनमें चंबा, भटियात और सलूणी ब्लॉक शामिल है। कहा कि भरमौर में 56 प्रतिशत हुई है।