फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ई-केवाईसी ने पकड़ी रफ्तार, तीन ब्लॉक 70 प्रतिशत पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ओवरआल 74 प्रतिशत ई-केवाईसी, भरमौर में 56 प्रतिशत
विज्ञापन

वर्तमान में जारी है ई-केवाईसी की प्रक्रिया, डिपु होल्डरों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में ई-केवाईसी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ओवरआल ई-केवाईसी 74 प्रतिशत तक पूरी हो चुकी है जबकि तीन ब्लॉकों ने 70 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। भरमौर में 56 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। विभाग ने भी इस तरह शत प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक चंबा में नवंबर से ई-केवाईसी करवाने का सिलसिला जारी है। पिछले पांच माह से सबसे अधिक करीब 12 प्रतिशत ई-केवाईसी में बढ़ोतरी हुई है जबकि, इससे पहले दो से छह प्रतिशत ही प्रति माह प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। बहरहाल, अप्रैल में यह प्रतिशतता काफी हद तक बढ़ी है। गौरतलब है कि विभाग की ओर से जिले के तमाम उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही है। बायोमिट्रिक प्रणाली के जरिए उपभोक्ताओं को राशन का आवंटन किया रहा है। विभाग के मुताबिक इस गति से अगर ई-केवाईसी होती है तो आगामी दो माह के भीतर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। दूसरी तरफ सरकार की ओर से ई-केवाईसी करवाने का मकसद सरकारी राशन वितरण में पारदर्शिता लाना है।
विज्ञापन

जिला में डेढ़ लाख राशन कार्ड, साढ़े पांच पारिवारिक सदस्य
जिले की बात की जाए तो यहां विभिन्न श्रेणियों के करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक हैं और राशन डिपुओं के जरिये करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों को सरकारी राशन मिल रहा है।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम का कहना है कि जिले में ई-केवाईसी ओवरआल 74 फीसदी पहुंच गई है। तीन ब्लॉकाें ने 70 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूरा कर लिया है। इनमें चंबा, भटियात और सलूणी ब्लॉक शामिल है। कहा कि भरमौर में 56 प्रतिशत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें