फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क न होने से पीठ और खच्चरों पर ढोने पड़ रहे सेब के क्रेट

Wed, 13 Aug 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सेब ढोते बागवान- स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
साहो (चंबा)। जिले के ऊपरी इलाकों में इस समय सेब सीजन जोरों पर है, लेकिन कई बागवानों के लिए यह कमाई का मौसम परेशानी में बदल गया है। कीड़ी क्षेत्र के ओसल सहित आसपास के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं, जिसके चलते बागवानों को सेब के क्रेट पीठ या खच्चरों के सहारे सड़क तक पहुंचाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि खच्चर के जरिये ढुलाई पर इतना खर्च आ रहा है कि जितनी मेहनत और लागत से सेब तैयार होते हैं, उसका मुनाफा ढुलाई में ही खत्म हो जाता है। खराब रास्तों और सुविधाओं के अभाव में कई बार सेब मंडियों तक पहुंचाने में देरी भी हो जाती है, जिससे दाम पर भी असर पड़ता है।
बागवान संजीव कुमार, दलीप कुमार, विपिन कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से कई बार-बार सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि अगर जल्द ही सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई तो आने वाले वर्षों में बागवानी करना घाटे का सौदा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें