चंबा में लोथल के लुहारका के पास अवैध कब्जे हटरती टीम।संवाद
धरवाला (चंबा)। ग्राम पंचायत लोथल के लुहारका गांव में राजस्व टीम ने सरकारी जमीन पर बने पांच कब्जों को हटाया है। नायब तहसीलदार रूप सिंह नेगी की अगुवाई में बुधवार को राजस्व टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गांव में कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें बना रखी थी। इसके लिए उन्हें पहले भी कई बार हिदायत दी गई, लेकिन उन्होंने अपने कब्जे नहीं हटाए। इसके चलते बुधवार को मौके पर जाकर अवैध कब्जों को हटाया। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई कि वे दोबारा वहां पर अवैध निर्माण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उच्च न्यायालय की तरफ से प्रदेश में सरकारी भूमि से कब्जों को हटाने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके चलते राजस्व विभाग सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों को हटाने में जुट गया है।