फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीमेंट-सरिया के दाम बढ़ने से होने से घर बनाना हुआ महंगा

Mon, 06 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट के दाम 15 रुपये बढ़े, सरिया के दाम में प्रति क्विंटल तक 200 रुपये वृद्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के लोगों के लिए गृह निर्माण महंगा हो गया है। सीमेंट के दाम प्रति बोरी 15 रुपये बढ़ गए हैं। सरिया प्रति क्विंटल 100 से 200 रुपये की वृद्धि हो गई है।
सीमेंट के दाम में होने वाली बढ़ोतरी के बाद अब गृह निर्माण करने वालों या मरम्मत संबंधी कार्य करने वालों को जेब से अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ेंगे। सीमेंट प्रति बोरी के दाम में होने वाली वृद्धि से नए मकान बनाने, पुराने मकान की मरम्मत या अन्य निर्माण कार्य करवाने वाले लोगों की जेबों पर चपत लगेगी। लोगों को अब पहले की अपेक्षा महंगे दाम पर सीमेंट खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीमेंट और सरिये के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। इस कारण सपनों का घर बनाना महंगा हो गया है। सरिये के दामों में भी बढ़ोतरी जेब में बोझ डालेगी। - मेहबूब आलम


सीमेंट बैग की कीमत 450 तक पहुंच गई है। वहीं, सरिये की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। इससे निर्माण कार्य पर बुरा असर पड़ रहा है। - देवेंद्र कुमार


सीमेंट के दाम बढ़ने से घर बनाना महंगा हो गया है। सरिये के दाम भी 200 रुपये क्विंटल तक बढ़ गए हैं। घर की मरम्मत करवाना भी महंगा हो गया है। - मनोज कुमार
विज्ञापन



सीमेंट की प्रति बोरी रेट में 15 रुपये की अचानक हुई वृद्धि और 200 रुपये सरिये के दाम बढ़ने से दोनों वस्तुएं खरीदने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। - पंकज कुमार
-

जिले में सीमेंट के रेट बढ़ने के बाद नई दरें

सीमेंट- सरिया के दाम पहले और अब
अंबुजा प्रति बैग- 410 रुपये : 425 रुपये
अंबुजा प्लस - 450 रुपये : 465 रुपये
एसीसी - 405 रुपये : 420 रुपये

सरिया टाटा प्रति क्विंटल- 6800 रुपये - 7000 रुपये
जिंदल - 6400 रुपये : 6600 रुपये
कामधेनु - 6500 रुपये : 6700 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें