फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शराब के नशे में चाचा ने दराती से किया हमला, भतीजा लहूलुहान

Mon, 03 Aug 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भटियात के द्रम्मण में हुई घटना, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की छानबीन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप, शराब का आदी है चाचा, अकसर करता है गाली-गलौज

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भटियात में नशे ने रिश्तों की मर्यादा को लहूलुहान कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद शराब के नशे में चाचा ने कथित तौर पर भतीजे पर दराती से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि भटियात के द्रम्मण निवासी 34 वर्षीय प्रबल कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके चाचा विजय कुमार शराब पीने के आदी हैं। नशे की हालत में अकसर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों से गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 30 जुलाई की शाम करीब 6:15 बजे वह काम से घर लौटे तो विजय कुमार शराब के नशे में थे। इस दौरान आरोपी उन्हें अपशब्द कहने लगा। वह विवाद से बचने के लिए अपने कमरे में चले गए लेकिन आरोपी गाली-गलौज करता रहा। प्रबल ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे वह कमरे से बाहर निकले और विजय कुमार से शांत होकर सोने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर विजय कुमार गुस्से में दराती लेकर उनकी ओर दौड़े और हमला कर दिया। बचाव के दौरान दराती उनके बाएं हाथ पर लगी। इससे उनकी दो उंगलियों में चोटें आई हैं। शोर सुनकर उनकी पत्नी तनु कुमारी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर उन्हें आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दी और अपने घर चला गया। कुछ देर बाद प्रबल कुमार के छोटे भाई संजय कुमार उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले गए। पुलिस ने प्रबल कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी विजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें