फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक में दवा का सैंपल भी फेल, चंबा में बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाते पकड़ा था चिकित्सक

Fri, 24 Apr 2026 10:44 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बिना क्लीनिक लाइसेंस सर्जरी करने वाले फर्जी डॉक्टर की दवाई का सैंपल भी फेल निकला है। रेड के दौरान बंगाल का फर्जी डॉक्टर मरीजों की बवासीर बीमारी की सर्जरी करते हुए पकड़ा गया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुराह के रेटा में बिना क्लीनिक लाइसेंस सर्जरी करने वाले फर्जी डॉक्टर की दवाई का सैंपल भी फेल निकला है। बच्चों की एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन दवा का सैंपल जांच में फेल हो गया है। क्लीनिक संचालक ने बताया कि इस दवाई को चंबा के एक दवा के थोक विक्रेता से खरीदा है। जिसे नोटिस जारी करके विभाग ने उस फार्मेसी कंपनी का नाम पूछा, जिससे उसने यह दवाई खरीदी थी।

विज्ञापन


इसमें दिल्ली की दवा कंपनी का नाम सामने आया है। उसे भी स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। अब कंपनी से बैच की दवाई खरीदने वाले सभी केमिस्टों की सूची मांगी गई है। कंपनी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस दवाई के बैच का जो सैंपल फेल हुआ है। उसकी बिक्री पर रोक लगा दी जाए। 

यह सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 जनवरी को रेटा गांव में उस समय भरा था, जब ड्रग इंस्पेक्टर लवली ठाकुर की अगुवाई में वहां चल रहे बिना लाइसेंस क्लीनिक में रेड की गई। रेड के दौरान बंगाल का फर्जी डॉक्टर मरीजों की बवासीर बीमारी की सर्जरी करते हुए पकड़ा गया। इतना ही नहीं, उसके पास भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक भी बरामद हुआ। जिसे रखने व बेचने से संबंधित उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। 
विज्ञापन


बंगाल निवासी बिलास विश्वास चुराह में बिना लाइसेंस लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि रेटा में फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक से एंटीबायोटिक दवा का सैंपल लेकर जांच को भेजा था। वह फेल निकला है। इस संबंध में संबंधित केमिस्ट व फार्मेसी कंपनी को नोटिस जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें