फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी-भलेरा मार्ग पर कार से 75 नशीले कैप्सूल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी(चंबा)। डलहौजी-भलेरा मार्ग पर जीहखर के समीप कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने नशीने कैप्सूल के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान डैश बोर्ड से 75 नशीले कैप्सूल (पोरबिन स्पॉस) बरामद किए हैं। पुलिस टीम को यह कामयाबी सोमवार को देर रात मिली। पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान विजय सिंह (33) व रोहित (32) सभी निवासी वार्ड नंबर-2 अपर लोहाली तहसील डलहौजी जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डलहौजी की टीम डलहौजी-भलेरा मार्ग पर जीहखर के समीप नाकाबंदी पर थी। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक कार भलेरा की तरफ से आई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक से पूछताछ की। पुलिस को देखकर कार सवार दोनों व्यक्ति घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली और डैशबोर्ड के भीतर से 75 नशीले कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें